Sunday, April 15, 2018

संगठन गढ़े चलो, सुपंथ पर बढ़े चलो


संगठन गढ़े चलो, सुपंथ पर बढ़े चलो


संघटन गढे चलो सुपंथ पर बढे चलो ।
भला हो जिसमें देश का वो काम सब कीये चलो ॥धृ॥
युग के साथ मिलके सब कदम बढाना सीख लो ।
एकता के स्वर में गीत गुनगुनाना सीख लो
भूल कर भी मुख में जाती-पंथ की न बात हो
भाषा प्रांत के लिये कभी न रक्त पात हो
फूट का भरा घडा है फोड कर बढे चलो॥१॥
संघटन गढे चलो...............

आ रही है आज चारों ओर से यही पुकार
हम करेंगे त्याग मातृभूमी के लिये अपार
कष्ट जो मिलेंगे मुस्कुराते सब सहेंगे हम
देश के लिये सदा जियेंगे और् मरेंगे हम
देश का हि भाग्य अपना भाग्य है ये सोच लो ॥२॥
संघटन गढे चलो...............



No comments:

Post a Comment

हो गई है पीर पर्वत-सी पिघलनी चाहिए-ho gayi hai peer parvat si pighalni chahiye

हो गई है पीर पर्वत-सी पिघलनी चाहिए हो गई है पीर पर्वत-सी पिघलनी चाहिए, इस हिमालय से कोई गंगा निकलनी चाहिए। आज यह दीवार, परदों की तरह...